Fri, 18 Sep 2026
Breaking News
उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल |

: मुलायम सिंह के बिना सैफ‌ई में इस अंदाज में मनाई गई होली, अखिलेश यादव ने नहीं दिया कोई संबोधन

Santosh Kumar Yadav / Wed, Mar 8, 2023 / Post views : 108

Share:
सैफई, इटावा।फूलों की होली के रूप में देश भर में चर्चित सैफई की होली इस बार सादगी के साथ मनी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली होली पर सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों ने सैफई आवास पर बनाए गए पंडाल में प्रदेशभर से आए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही सादगी के साथ होली का पर्व मनाया और नेताजी को याद कर नमन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर मौजूद अपने दोनों चाचा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लगभग 3 घंटे तक चला होली मिलन समारोह में प्रदेशभर से आए लोगों ने मंच पर आकर कविता पाठ करके मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने कोई संबोधन नहीं दिया I सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सैफई महोत्सव ग्राउंड में बने मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिवपाल सिंह यादव ने अपने ट्विटर पर लिखा यह होली बिना रंगों की है। आदरणीय नेताजी के बिना सैफ़ई की होली की कल्पना करना मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर पूज्य नेताजी का स्नेह आशीर्वाद और विचारों का विविध रंग बरसता रहे। नेताजी हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहे। मंगलवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव की की समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर ट्विटर पर लिखा था कि अबकी इन फूलों के रंग कहां इतने गहरे लगते हैं। इस बार तो मेले के झूले भी ठहरे ठहरे लगते हैं।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement