सोहावल अयोध्या। सामाजिक सेवा भाव संस्थान के सदस्यों ने स्व.रामनेत जी की पुत्री के विवाह में कूलर,प्रेस,कम्बल,हाथ घड़ी,साड़ी एवं इत्यादि वस्तुएँ प्रदान करने उनके पैतृक निवास तहसील सोहवाल क्षेत्र के मगलसी गॉव पहुँची तथा बिटिया को दाम्पत्य जीवन मे बधने की बधाई दी
दिव्यांग भाई ने विवाह की जिम्मेदारी का बीड़ा उठाने में सहायता करने में संस्थान के सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया।
संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मुकुल कसौधन जी ने कहा कि वेद पुराणों में कन्यादान की रस्म को सर्वश्रेष्ठ माना गया है मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले सभी महानुभवों को हम धन्य (महान) मानते है।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शुभम गुप्ता रुद्र,मुकुल कसौधन,प्रियांशु सोनी,मोहित गुप्ता,जनार्दन मौर्या, जलज मौर्या, नीरज साहू,मंजीत जोरिया जी उपस्थित रहे।