उत्तरप्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 2 घंटे में दो बड़े अपराधी ढेर, एक को सीने में लगी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में आज 2 घंटे अंदर ही दो बड़े अपराधियों को ढेर किया गया है। पहला एनकाउंटर रात 8 बजे फिरोजाबाद में हुआ। यहां पुलिस ने बदमाश नरेश पंडित उर्फ पंकज को एनकाउंटर में गोली मारकर ढेर कर दिया।आपको बता दें कि दूसरा एनकाउंटर फिरोजाबाद से 400 किमी दूर सहारनपुर में हुआ। यहां बदमाश इमरान मुठभेड़ में मारा गया। इमरान पर 1 लाख का, जबकि नरेश पंडित पर 50 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के सीने में गोली लगी थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नरेश अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र के अरनी गांव का रहने वाला था। उस पर हत्या के प्रयास, लूट और जबरन वसूली समेत 20 से अधिक अपराध दर्ज थे। 30 सितंबर को मक्खनपुर में हुई 2 करोड़ रुपए की कैश वैन लूट का मास्टरमाइंड भी यही था। लूट के बाद वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था।

मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम:-बताया जा रहा है कि रविवार सुबह पुलिस उसे अलीगढ़ से 20 लाख रुपए की नकदी जब्त करने के लिए लेकर जा रही थी। रास्ते में नरेश शौच के बहाने भाग गया। इसके बाद पुलिस ने 4 टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे पुलिस को बानिपुर जंगल क्षेत्र के हलपुरा अंडरपास के पास उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। मक्खनपुर थाना की टीम ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। लेकिन नरेश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की जिसमें नरेश घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *