अयोध्या का नाम किया रोशन वैज्ञानिक पद पर चयनित हुई जाना बाजार निवासिनी दीक्षा श्रीवास्तव
गांव सहित क्षेत्र में खुशी की लहर

अयोध्या। जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत जाना बाजार की है । जहां निवासी राजेश कुमार श्रीवास्तव की पुत्री दीक्षा श्रीवास्तव ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्था भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में चयनित होकर गांव क्षेत्र सहित जिले का मान बढ़ाया है । वही दीक्षा के पिता राजेश श्रीवास्तव ने शनिवार की दोपहर तीन बजे के आसपास इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुत्री ने संस्थान द्वारा जारी सूची में 21वां स्थान हासिल कर सफलता का पर्चा एम लहराया है । बचपन से ही उनकी पुत्री मेधावी छात्र रही है जो हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में अपने कॉलेज में भी टॉपर रही । उनकी पुत्री ने ननिहाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर से किया है । जिसके अप इसके उपरांत दिल्ली में रहकर स्माल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत रही इसी बीच देश के प्रतिष्ठित संस्थान इसरो में वैज्ञानिक पद पर उसका चयन हुआ है वही परिवार के अशोक श्रीवास्तव अजीत श्रीवास्तव मनीष तिवारी अजय श्रीवास्तव शेर बहादुर शेरवानी श्रीवास्तव ताज मोहम्मद सुभाष तिवारी सहित ने दीक्षा के चयनित होने पर एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया है ।


