अयोध्याउत्तरप्रदेश

बलरामपुर मिल की रौजागांव ईकाई द्वारा किसानो का किया जा रहा शोषण: श्यामजी पटेल

रुदौली, अयोध्या। क्षेत्रीय गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गन्ना मिल रौजागांव पहुंचे अपना दल बलिहारी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम जी पटेल ने साथियों के साथ मिल परिसर का दौरा किया और पाया कि गेट पर ही किसानों को गन्ना बंधन को लेकर अनायास परेशान किया जा रहा है क्षेत्रीय किसानों से गेट पर लगे कर्मचारियों द्वारा अभद्रता की जा रही है। दो दिनों से हो रही हल्की बारिश से बचने के लिए मिल द्वारा कोई प्रबंध नहीं किया गया है। ठंडक से भरी रातों में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं है। वही खाड़ो में लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं है। शौचालय इत्यादि की तमाम समस्याएं दिखी इस पर मिल प्रबंधन समिति से वार्ता की गई। वही मिल प्रबंधन समिति की ओर से जरिए दूरभाष बताया गया कि किसानों से संबंधित जितनी भी शिकायते मिली हैं उन पर विचार किया जाएगा जिससे क्षेत्रीय किसानों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े वही समस्या का समाधान न होने पर जरिए प्रेसवार्ता से मिल महाप्रबंधक,जिला गन्ना अधिकारी को किसानों की प्रमुख समस्याओं की जानकारी दी गई।जिसमे हायल पर्ची का इंडेंट पिछले सत्र के अनुरूप न निकलना,मिल के कांटों पर ट्रैक्टर ट्राली सहित 140 कुंतल की तौल के स्थान पर इस सत्र में 120 कुंतल गन्ने की तौल किया जाना,तौल के बाद बचे गन्ने को कांटे पर छोड़कर जाना पड़ता है जिस कारण छोटे गन्ना किसान की सबसे बड़ी समस्या है इससे उनको काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

वहीं गनौली समिति को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल बलिहारी श्याम जी पटेल ने कहा कि जब किसानो का ओवरलोड गन्ना मिल द्वारा नही लिया जाता है तो सेंटरो का गन्ना भी ओवरलोड में नही लिया जाएगा। कांटों पर किसानों का बढ़ा हुआ गन्ना को मिल के लेबरो द्वारा ही ट्रालियों पर उतारा जाए व तौल होने के बाद खाली ट्रालियों पर लादा जाय हायल पर्ची का 50%इंडेंट के अनुसार दी जाय।ओवरलोड गन्ना ट्रक ट्रेलर,ट्राला द्वारा सेंटरो से जो आता है।उस पर या तो मिल प्रशासन रोक लगाए या फिर आरटीओ रोक लगाए यदि उक्त समस्या का समाधान न होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है,तथा आए दिन घटनाओं का सबब देखने को मिलता है फिर भी अगर नही प्रशासन चेता तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की होगी।

UP Hulchul

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *